केएसएमएस में भौतिकी और ड्रोन तकनीक पर कार्यशाला
केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) में अटल टिंकरिंग लैब और भौतिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘फिजिक्स एंड यूएवी– इनोवेट, ऑटोमेट, फ्लाई’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में आईआईईएसटी, शिबपुर (कोलकाता) के प्रोफेसरों व शोधकर्ताओं की टीम ने विद्यार्थियों को भौतिकी के सिद्धांतों और ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों को ड्रोन के उड़ान, संतुलन और नियंत्रण के साथ कृषि, सर्वेक्षण, आपदा प्रबंधन व वैज्ञानिक अनुसंधान में इसके उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण लाइव ड्रोन उड़ान प्रदर्शन रहा। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल की प्राचार्या रीना बनर्जी ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार के लिए प्रेरित किया।

चर्च स्कूल बेल्डीह में ‘CONQUISTADOR 2026’ का भव्य आयोजन
गयाजी में एक दिन में 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड:छुट्टी से तय समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, दबंगई दिखाने वाले थानाध्यक्ष भी निलंबित
एलबीएसएम कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 230 लोगों की हुई आंखों की जांच
वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूटी
केरल समाजम में धूमधाम से मना ओणम, पुक्कलम व पुलिकली ने बांधा समां
मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका