अर्जुन तेंदुलकर ने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में गोवा के ओमान दौरे से बाहर रहने के बाद उनके टीम के साथ भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब ‘स्पोर्टस्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों ने भी उनके टीम में बने रहने की पुष्टि की है।
अर्जुन ने 2022-23 घरेलू सीजन से पहले मुंबई की टीम छोड़कर गोवा का दामन थामा था। इसके बाद वह गोवा की टीम के नियमित सदस्य रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने अब तक टीम के लिए 50 फर्स्ट क्लास विकेट लिए हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी लगातार काम किया है और टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं। रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ उनके बल्ले से शतक भी आया है।
आईपीएल 2026 में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें सीजन के आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने शुरुआती स्पेल में अनुशासित गेंदबाजी की और 15वें ओवर में यॉर्कर के जरिए प्रभसिमरन सिंह को आउट किया।
अर्जुन को लंबे समय तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद लगातार मेहनत करते देखा गया। उनके प्रदर्शन के बाद सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया पर बेटे की तारीफ की। सचिन ने अर्जुन के धैर्य और अपनी क्षमता पर भरोसा बनाए रखने की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट में कौशल के साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है।
अर्जुन इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अपने पिता के नाम की वजह से वह कम उम्र से ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहे हैं। अब गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखने की खबर उनके करियर को लेकर चल रही अटकलों को खत्म करती नजर आ रही है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ
राष्ट्रमंडल खेल: जदुमणि सिंह ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ICC रैंकिंग में धमाका 230 पायदान की छलांग लगाकर पहुंचे करियर-बेस्ट 48वें स्थान पर
एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन
नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट बिक्रम सोरेंग और नवीन प्रसाद का भारतीय सेना (अग्निवीर) में चयन