पटना में तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर निकले प्रदर्शनकारी
सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित फायरिंग की घटना के विरोध में राजधानी पटना का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का विशाल समूह जेपी गोलंबर से लोक भवन के लिए रवाना हुआ।
हाथों में तिरंगा और विरोध से भरे पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।
मार्च के तय मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उपद्रव और यातायात संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए संवेदनशील चौराहों पर लाठी और इंसास राइफल से लैस पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई है।
इस बीच, इनकम टैक्स चौराहे के पास सुरक्षा बलों की अत्यधिक मौजूदगी और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्थिति थोड़ी जटिल हो गई। इस बीच, इनकम टैक्स चौराहे के पास सुरक्षा बलों की अत्यधिक मौजूदगी और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्थिति थोड़ी जटिल हो गई।
वाहनों के भारी दबाव के बीच करीब आधा घंटा तक बीजेपी कार्यालय के पास डीएम, एसएसपी और आईआरएस ऑफिसर के वाहन जाम में फंसे रहे। गार्ड ने इनकम टैक्स पहुंचकर अधिकारियों को जाम से निकाला। इस मार्च को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी थी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इस मार्च का हिस्सा बनने की अपील की थी।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन
नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग