रांची सदर अस्पताल में एक्स-रे स्टाफ के साथ मारपीट, हाथ में आई गंभीर चोट
रांची के सदर अस्पताल में सोमवार को एक महिला मरीज के साथ आए परिजनों ने सेंट्रल कंसोल रूम में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन को स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर धमकी दी। इसके बाद बाहर से 10-15 लोगों को बुलाकर एक्स-रे टेक्नीशियन माधव राज भंडारी के साथ जमकर मारपीट की गई। इस हमले में उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि आंखों और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। दाहिने हाथ की उंगलियों में चोट लगने के बाद आर्थो विभाग में उनका प्लास्टर कराया गया।
मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से एक्स-रे टेक्नीशियन जलेश्वर महतो, दिनेश पाठक, ज्योति कच्छप समेत आठ स्टाफ ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि मरीज का एक्स-रे करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद परिजन गाड़ी से मरीज को लेकर वहां से चले गए। अस्पताल में रखे एक्स-रे कैसेट समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद अस्पताल के मेडिकल स्टाफ में डर का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से अस्पताल कर्मियों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
बताया गया कि लातेहार से एक महिला इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर ने उसे एक्स-रे कराने की सलाह दी थी। टेक्निकल स्टाफ ने उसे बताया था कि एक्स-रे खाली पेट किया जाना है। इसके बाद महिला सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल पहुंची। अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण वह कंसोल रूम में गई और तुरंत एक्स-रे कराने की मांग करने लगी।
सपोर्टिंग स्टाफ ने महिला को एक्स-रे के लिए कपड़े बदलने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। एक्स-रे फिल्म देने के दौरान देरी को लेकर महिला और उसके पति की स्टाफ के साथ बहस हो गई। समझाने के बाद दोनों वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद 10-12 युवक अचानक कंसोल रूम में घुस आए और वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

झारखंड के कई जिलों में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी बारिश
झारखंड में छात्रों का आंदोलन बढ़ा, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, मॉनसून फिर सक्रिय; पांच दिन बारिश के संकेत
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
चाइबासा में 10 लाख के इनामी माओवादी ने सरेंडर किया
अपात्र राशन कार्ड पर सरकार सख्त, 25 अगस्त तक होंगे निरस्त, लाभुकों पर होगी कार्रवाई