SIR 2026: वोटर लिस्ट अपडेट करना हुआ आसान, नाम जुड़वाने और सुधार के लिए कब लगेगा कैंप
पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत 8 और 9 अगस्त 2026 (शनिवार और रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
जिन मतदाताओं का मतदान केंद्र घर से दूर है या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं, वे फॉर्म-8 भरकर पूरे परिवार का नाम अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर एक साथ स्थानांतरित (शिफ्ट) करा सकते हैं।
वहीं, झारखंड के किसी भी मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनके सत्यापन के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। नागरिक ECINET और Voter Helpline ऐप के जरिए या voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-331-1950 अथवा वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच के लिए समिति को तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत
रांची में बनेगा झारखंड मेडिकल सिटी
झारखंड परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन का 13वां दिन, छह लोग भूख हड़ताल पर
बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर