रणवीर सिंह की सलाह आज भी याद रखती हैं पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कहा है कि अभिनेता रणवीर सिंह की एक सलाह उनके करियर में आज भी बेहद काम आ रही है। दोनों ने फिल्म ‘सर्कस’ में साथ काम किया था, जहां रणवीर ने उन्हें विज्ञापनों में काम करने की सलाह दी थी।
पूजा ने बताया कि रणवीर ने उनसे कहा था कि हर व्यक्ति उनकी फिल्में नहीं देख सकता, लेकिन विज्ञापन लगभग सभी तक पहुंचते हैं। उन्होंने माना कि यह सलाह बिल्कुल सही साबित हुई, क्योंकि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बावजूद विज्ञापनों के जरिए उन्हें देशभर के दर्शकों ने पहचाना।
रणवीर के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए पूजा ने कहा कि सेट पर उनकी ऊर्जा देखते ही बनती थी। वह अक्सर संगीत बजाते हुए सेट पर आते और पूरे जोश के साथ प्रस्तुति देते थे। मजाक में वह रणवीर को ‘पम्मी आंटी’ कहती थीं, क्योंकि उन्हें सेट पर हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी चाहिए होती थी।
पूजा ने कहा कि वह आगे भी हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता केवल अच्छी कहानियां और मजबूत भूमिकाएं हैं। उनका मानना है कि अच्छा सिनेमा भाषा की सीमाओं से परे जाकर हर दर्शक तक पहुंचता है।

बॉलीवुड का हिस्सा होकर भी खुद को बाहरी मानते हैं मनोज बाजपेयी
‘किंग’ में दिखेगा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जन्मदिन पर गाना रिलीज
अजय देवगन कश्मीर पहुंचे, गर्मजोशी से स्वागत किया गया
‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वह सिर्फ सतीश था’ : अनिल कपूर
प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से बनाई दूरी
रेमो डिसूजा की डांस यूनिवर्स में राघव जुयाल की वापसी, मुख्य भूमिका में आएंगे नजर