पटना सिटी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़
पटना सिटी में बाईपास थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी के वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब की ढुलाई और उनके पुर्जे बेचकर करता था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने बताया कि बाईपास और अगमकुआं थाना क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय रूप से गिरोह की तलाश कर रही थी।
मंगलवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाईपास थाना क्षेत्र के चलनी पर कुछ युवक चोरी के वाहनों के पुर्जे खोलकर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।
पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने बताया कि बाईपास और अगमकुआं थाना क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय रूप से गिरोह की तलाश कर रही थी।
मंगलवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाईपास थाना क्षेत्र के चलनी पर कुछ युवक चोरी के वाहनों के पुर्जे खोलकर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई।

भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप
पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित
साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से 8 लोगों की मौत