झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्ज़ाम अब 26 जुलाई को होगा
झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है. झारखंड कंबाइड (कृषि और अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई से बढ़ा कर नौ जुलाई कर दिया गया है. 10 से 11 जुलाई तक जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा. वहीं प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को ऑफलाइन मोड में ली जायेगी.
पहले 19 जुलाई को परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित थी. परीक्षा के चार दिन पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा. जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. रांची और दुमका जिला मुख्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि यह प्रवेश परीक्षा डिग्री स्तर के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (एच) वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीएफ एससी (मत्स्य विज्ञान) और बीएससी (एच) हॉर्टिकल्चर में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है.

मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात की तैयारी
हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत, एक घायल
रांची में ठंड के साथ बारिश का अलर्ट: 10 नवंबर को गरज के साथ बौछारें, 13 नवंबर तक और गिरेगा तापमान
हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर