एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड नामक एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड रणनीति लॉन्च की है। कोलकाता से मिली जानकारी के मुताबिक, यह फंड नियमित आय और पूंजी वृद्धि के साथ जोखिम-समायोजित रिटर्न प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका न्यू फंड ऑफर 2 जून से 16 जून 2026 तक खुला रहेगा। यह फंड फिक्स्ड इनकम, इक्विटी आर्बिट्राज, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट जैसी परिसंपत्तियों में निवेश करेगा। इसका बेंचमार्क निफ्टी 50 हाइब्रिड कंपोजिट डेट 50:50 इंडेक्स होगा।
इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये रखी गई है, जबकि मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये है। एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के सीईओ कैलाश कुलकर्णी ने कहा कि यह उत्पाद पारंपरिक म्यूचुअल फंड और पीएमएस तथा एआईएफ जैसे उच्च निवेश उत्पादों के बीच संतुलित विकल्प प्रदान करता है। वहीं, मुख्य निवेश अधिकारी श्रीराम रामनाथन ने कहा कि फंड का फोकस मजबूत क्रेडिट चयन, जोखिम नियंत्रण और कम उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर रिटर्न पर रहेगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया
अब WhatsApp से करें बिजली-गैस समेत 30 तरह के बिलों का भुगतान, ऐसे करें पेमेंट
टाटा स्टील गम्हरिया में बोनस समझौता संपन्न, 672 कर्मचारियों को मिलेगा 4.71 करोड़ रुपये