प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,” पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( अब प्रयागराज) में जन्मे नेहरू ने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से अपने निधन तक लगातार 16 वर्ष और 286 दिन तक देश का नेतृत्व किया। उनकी पुस्तकों में ‘ भारत की खोज’ महत्वपूर्ण कृति है।
नेहरू का समाधि स्थल शांति वन है। यह नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल (राजघाट) के ठीक उत्तर में रिंग रोड पर यमुना नदी के किनारे स्थित है।

युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: नितिन नवीन
भारत ने UN के नए वर्ल्ड मैप का समर्थन किया
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन
भारत-चीन सीमा वार्ता का 25वां दौर ,बैठक बीजिंग में होगी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दावा-आपत्ति को लेकर निर्धारित सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से मुलाकात की