राज्यसभा चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगा मतदान
देश की 26 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इनमें 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. वहीं झारखंड में भी राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है. आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक जून-जुलाई 2026 में जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है. इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सीट पिछले साल सितंबर से खाली है. पिछले साल अगस्त में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली चल रही है. राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. झारखंड में दोनों सीटों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है और उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प हो सकते हैं.

झारखंड में 27 मई तक भीषण गर्मी पड़ सकती है
बिहार और झारखंड में सुधा दूध की कीमतों में ₹२ प्रति लीटर की बढ़ोतरी नई दरें आज से लागू
झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अलग-अलग अभियानों में ५० लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, ५ गिरफ्तार
झारखंड में 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कोई हताहत नहीं