झारखंड में एक साथ 201 डीएसपी का तबादला
झारखंड के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी का तबादला करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है. रांची में भी कई महत्वपूर्ण पद पर नए डीएसपी योगदान देंगे.
झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. तबादले की लिस्ट में कई ऐसे डीएसपी हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित थे. विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग के इंतजार में थे, उन सभी को पोस्टिंग दी गई है.

जिले में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत
कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कौन हैं आर्यन केल्विन? झारखंड के धनबाद से निकलकर सोशल मीडिया पर ‘एल्गोरिदम किंग’ बनने वाले अमन पंडित की पूरी कहानी
झारखंड में शिक्षा क्रांति की ओर बड़ा कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हजार बयालीस नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार पर जोर
देवघर जिला प्रशासन की अनोखी पहल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में भीड़भाड़ वाले रास्तों के लिए पहली बार तैनात होंगी ‘टोटो’ एम्बुलेंस