झारखंड में 24 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट
झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन 72 घंटों के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से तेज आंधी चलने की उम्मीद है।
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले पाकुरिया में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। गुमला, बिशुनपुर में 4-4 मिमी, बानो और सिमडेगा में 1 मिमी बारिश हुई। जबकि रांची में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 19 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और वज्रपात का अधिक असर देखने को मिल सकता है। 20 मई को भी गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो और गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। 21 से 24 मई तक भी राज्य के अधिकांस हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी रखा गया है।

जिले में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत
कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कौन हैं आर्यन केल्विन? झारखंड के धनबाद से निकलकर सोशल मीडिया पर ‘एल्गोरिदम किंग’ बनने वाले अमन पंडित की पूरी कहानी
झारखंड में शिक्षा क्रांति की ओर बड़ा कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हजार बयालीस नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार पर जोर
देवघर जिला प्रशासन की अनोखी पहल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में भीड़भाड़ वाले रास्तों के लिए पहली बार तैनात होंगी ‘टोटो’ एम्बुलेंस