झारखंड में बारिश से मौसम सुहावना कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची और कई जिलों में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. एक से पांच मई तक भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.
अचानक बदले इस मौसम ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई जगहों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ. बेड़ो के नेहालू-अम्बाटोली क्षेत्र में तेज हवा और छोटे ओले गिरने से कई फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है. वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा. ओरमांझी के कुकुई गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी दो छात्राओं पर डाल गिर गई, जिससे वे घायल हो गईं.
राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था डगमगा गई. नामकुम-सिकिदरी हाई वोल्टेज लाइन ट्रिप कर गयी, जबकि हटिया-कांके अंडरग्राउंड केबल पंक्चर होने से सप्लाई प्रभावित रही.

झारखंड के पारंपरिक हुनर को मिली वैश्विक पहचान भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा आभूषण और बांस शिल्प को मिला जीआई टैग
पंद्रहवीं झारखंड स्टेट सीनियर स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन: मेजबान पूर्वी सिंहभूम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब
झारखंड को 11 पारंपरिक उत्पादों के लिए GI टैग मिला
झारखंड के दुमका जिले में अवैध व्यापार से बचाई गई मादा भालू, तस्करों की प्रताड़ना के बाद इलाज के लिए भेजी गई रेस्क्यू सेंटर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड दौरा कार्यकर्ताओं को दिया दो हजार उनतीस के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र
महेंद्र सिंह धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता, आयकर विभाग ने जुटाए बीस हजार करोड़ रुपये