भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स ने झारखंड में इमरजेंसी केयर को किया मजबूत, अपग्रेडेड इमरजेंसी डिपार्टमेंट लॉन्च
विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची ने अपने अत्याधुनिक और अपग्रेडेड इमरजेंसी डिपार्टमेंट का आज शुभारंभ किया। यह पहल झारखंड में इमरजेंसी केयर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री (डॉ.) इरफान अंसारी, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार, उपस्थित रहे। उनके साथ जैन समाज के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जैन, डॉ. विजय मिश्रा, विभाग प्रमुख – क्रिटिकल केयर और डॉ. सुषांत छाबड़ा, क्लस्टर प्रमुख – इमरजेंसी मेडिसिन शामिल रहे। यह अपग्रेडेड इमरजेंसी डिपार्टमेंट समय पर, उच्च गुणवत्ता और प्रोटोकॉल-आधारित उपचार देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 10 समर्पित इमरजेंसी बेड्स और आधुनिक पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम्स शामिल हैं। साथ ही, इन-बेड डायग्नोस्टिक सुविधाओं के जरिए मरीजों की मूवमेंट कम होती है और डॉक्टरों को तेजी से निर्णय लेने में मदद मिलती है जो गोल्डन ऑवर में बेहद अहम होता है।
यह विभाग 24×7 इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञों की टीम द्वारा संचालित है। सभी डॉक्टर और स्टाफ ACLS (Advanced Cardiac Life Support) और BLS (Basic Life Support) में प्रशिक्षित हैं, जिससे किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत जीवन रक्षक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इस लॉन्च के साथ अस्पताल ने #HarGharEmergencyReady पहल भी शुरू की है, जिसका उद्देश्य रांची को CPR-अवेयर और इमरजेंसी-रेडी बनाना है। इस पहल के तहत लोगों को इमरजेंसी के समय क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आम नागरिक भी जरूरत पड़ने पर सही कदम उठा सकें। इस मौके पर डॉ. रोहित कुमार सेंगर, विभाग प्रमुख (HOD) – इमरजेंसी मेडिसिन ने कहा, “हमारा लक्ष्य झारखंड में इमरजेंसी केयर को तेज, प्रभावी और मजबूत बनाना है। इस नए डिपार्टमेंट के जरिए हम रिस्पॉन्स टाइम कम करने और मरीज के आते ही इलाज शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि इमरजेंसी में हर सेकंड मायने रखता है।”
डॉ. सुषांत छाबड़ा, क्लस्टर प्रमुख (Cluster Head) – इमरजेंसी मेडिसिन ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ अस्पताल के भीतर उत्कृष्ट इमरजेंसी केयर देना नहीं है, बल्कि समाज को भी आपात स्थितियों के लिए तैयार करना है। #HarGharEmergencyReady पहल के माध्यम से हम हर घर तक यह संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि सही समय पर लिया गया सही कदम किसी भी जीवन को बचा सकता है। इमरजेंसी के शुरुआती कुछ मिनट ‘गोल्डन मिनट्स’ होते हैं, इन पलों में की गई सही कार्रवाई जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय कर सकती है। अगर आम नागरिकों को बुनियादी इमरजेंसी रिस्पॉन्स की जानकारी हो, तो हम मिलकर एक सुरक्षित, जागरूक और सक्षम समाज का निर्माण कर सकते हैं।” वहीं, आबिद तौकीर – हॉस्पिटल डायरेक्टर ने कहा, “यह लॉन्च झारखंड में इमरजेंसी केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। 10-बेड वाले इस एडवांस्ड ER के जरिए हम तेज रिस्पॉन्स, बेहतर पेशेंट फ्लो और समय पर क्रिटिकल ट्रीटमेंट सुनिश्चित कर रहे हैं। हम माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आभारी हैं, जिनका सहयोग हमें लगातारs मिलता रहा है।” इस पहल के साथ, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स क्षेत्र में इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस बढ़ाने और बेहतर, मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल
जीवन बीमा कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2025 में ₹6.30 लाख करोड़ का भुगतान करने से परिवारों की वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि हुई
भारतीय परिवारों के पास है 5 ट्रिलियन डॉलर का सोना
भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल, रांची में फूड पाइप फटने के इलाज की अभूतपूर्व तकनीक
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार
देवघर में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम के दौरान मणिपाल अस्पताल के ईएम बाईपास ने न्यूरोसर्जरी और पल्मोनोलॉजी में हुई प्रगति को उजागर किया