बिजली दरों में बढ़ोतरी का भाजपा ने किया विरोध
झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले को लेकर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। पार्टी ने इसे जनविरोधी करार देते हुए कहा है कि सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं का बोझ आम लोगों पर डाल रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दर 6.70 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट और शहरी क्षेत्रों में 6.85 रुपये से बढ़ाकर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला आम उपभोक्ताओं की कमर तोड़ने वाला है। अजय साह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह से गलत दिशा में हैं। उनके मुताबिक, सरकार के पास मुंबई में झारखंड भवन निर्माण, मुख्यमंत्री आवास और विधायकों के आवास पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने के लिए संसाधन हैं, लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने पहले एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रम फैलाया और अब बिजली दर बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है।

झारखंड को 5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई
झारखंड के मौसम में बदलाव, आज कई जिलों में बारिश-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
झारखंड में हाथियों का आतंक दो अलग-अलग जिलों में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का तृणमूल कांग्रेस पर तंज कहा ममता सरकार का समय समाप्त
झारखंड में दुखद घटना पांच साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला
झारखंड में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अलर्ट