रिलायंस जियो ने दर्ज की दमदार वृद्धि; आईपीओ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम इकाई, जियो प्लेटफॉर्म्स ने वित्त वर्ष २०२५-२६ की तीसरी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ ११.२ प्रतिशत बढ़कर ७,६२९ करोड़ रुपये पहुँच गया है। इसी अवधि के दौरान जियो का एबिटडा १६.४ प्रतिशत की वृद्धि के साथ १९,३०३ करोड़ रुपये रहा और कंपनी ने ८९ लाख नए ग्राहक जोड़कर अपना कुल सब्सक्राइबर बेस ५१ करोड़ ५३ लाख तक पहुँचा दिया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने २०२६ की पहली छमाही में जियो का आईपीओ लाने का एलान किया है, और इन मजबूत नतीजों ने बाजार में कंपनी की बेहतरीन लिस्टिंग की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
जियो के नेटवर्क पर डेटा की खपत में भी भारी उछाल देखा गया है, जहाँ कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर ३४ प्रतिशत बढ़कर ६२.३ अरब जीबी हो गया है। विशेष रूप से ५जी सेवा के क्षेत्र में जियो का दबदबा बढ़ा है, जिसके ग्राहकों की संख्या अब २५ करोड़ ३० लाख को पार कर गई है और कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में ५जी की हिस्सेदारी लगभग ५३ प्रतिशत हो चुकी है। आकाश अंबानी ने भारत की डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जियो का लक्ष्य देश को न केवल एआई-सक्षम बल्कि एआई-सशक्त बनाना है।

केनरा रोबेको ने ‘निवेश बस यात्रा’ के जरिए झारखंड में शुरू किया निवेशक जागरूकता अभियान
अल्ट्रावायलेट ने रांची में अपना पहला ‘यूवी स्पेस स्टेशन’ खोलकर रिटेल विस्तार में तेजी लाई
कैनरा रोबेको ने म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोकारो में पहुंचाई ‘निवेश बस यात्रा’
कैनरा रोबेको ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए झारखंड में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की
भविष्य की कंपनियों का निर्माण कैसे होगा, एक्सएलआरआई में मंथन
नवरात्रि में कार रजिस्ट्रेशन 22% गिरा, मजबूत डिलीवरी के बावजूद बिक्री के आंकड़ों में कमी