झारखंड में अगले दिनों में शुष्क मौसम, तापमान में गिरावट
राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 11 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छा सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। राज्य के मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
रांची में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने की संभावना है। 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 11°C तक पहुंच सकता है। 10 और 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 11°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह हल्की ठंड और दिन में सुहावना मौसम रहेगा।
पिछले 24 घंटे में झारखंड के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और रात की ठंडक बढ़ गई है। दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 32.9°C और सबसे कम तापमान गुमला में 12.6°C रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में हाथियों का आतंक दो अलग-अलग जिलों में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का तृणमूल कांग्रेस पर तंज कहा ममता सरकार का समय समाप्त
झारखंड में दुखद घटना पांच साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला
झारखंड में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अलर्ट
७ वर्षीय झारखंडी तैराक का कमाल १० घंटों में २९ किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड
पलाश के जंगलों का विनाश और आजीविका पर संकट