कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घट गए दाम, 6.50 रुपए तक कम हुई
नए महीने की शुरुआत के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6.50 रुपए तक की कटौती की गई है, जिसके साथ अलग-अलग शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की यह नई दरें आज से ही लागू हो चुकी हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एलपीजी सिलेंडर के नए रेट्स अपडेट कर दिए गए हैं। चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,595.50 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,590.50 रुपए हो गया है। इसी तरह, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1547 रुपए से 5 रुपए घटकर 1,542 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1700.50 रुपए से 6.5 रुपए घटकर 1,694 रुपए और चेन्नई में 1754.50 रुपए से 4.50 रुपए घटकर अब 1750 रुपए हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट्स कम होने का सीधा लाभ रेस्टोरेंट्स, होटल और कैटरिंग सर्विस से जुड़े व्यवसायों को मिलता है।

टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया
अब WhatsApp से करें बिजली-गैस समेत 30 तरह के बिलों का भुगतान, ऐसे करें पेमेंट