रांची में 22 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी
रांची के खेलगांव स्टेडियम में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. यह रैली झारखंड के युवाओं के लिए है और इसका संचालन सेना भर्ती कार्यालय, रांची कर रहा है. भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से जारी ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र लाना जरूरी है. किसी भी अन्य प्रकार का चरित्र प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे बनवा लें. सेना भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी. उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी कि किसी भी दलाल, बिचौलिए या फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आएं. चयन सिर्फ योग्यता और क्षमता के आधार पर होगा, किसी तरह की दलाली या रिश्वतखोरी की कोई जगह नहीं है.

झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 युवक डूबे, 4 के शव बरामद
NPS के विरोध में रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारी जल्द करेंगे बड़ा आंदोलन
टाटाकर्मी की गैरहाजिरी का फायदा उठाकार चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवर, क्वार्टर में बड़ी चोरी
302.13 करोड़ रुपये से चमकेगी झारखंड की मिड-डे-मिल योजना, सबसे ज्यादा बजट पाने वाले जिले आए सामने
फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस