अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, 9 मजदूरों की मौत
झारखंड के धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान एक खदान धंसने से 9 मजदूरों की मौत की खबर है। जबकि कई मजदूर फंसे बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ है। जहां अवैध रूप से चल रही खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुई हैं। विधायक सरयू राय के ट्वीट के बाद धनबाद पुलिस प्रशासन मामले को दबाने में जुट गया। इस हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC