राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने पहले दिन मचाई धूम
राजकुमार राव ने ‘भूल चूक माफ़’ के कुछ ही महीनों बाद अपने फैन्स को नई फिल्म ‘मालिक’ का तोहफा दिया है। इस बार एक्टर लंबे समय बाद कॉमेडी से दूर, एक्शन में नज़र आए हैं। बता दें कि 11 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक दर्शक बटोर लिए हैं। फिल्म की शुरुआती कमाई और इसे मिल रहे रिव्यूज़ को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। तो आइए जानते हैं पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा। फिल्म ‘मालिक’ ने कितनी कमाई की बता दें कि राजकुमार राव की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अभी अंतरिम हैं और इनमें बदलाव संभव है। दरअसल, शुरुआती आंकड़े इशारा करते हैं कि फिल्म उम्मीद से ज़्यादा कमाई कर सकती है। अगर फिल्म के बजट की बात करें तो ‘मालिक’ का प्रोडक्शन बजट लगभग 54 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

एसएस राजामौली ने धुरंथर 2 में माधवन की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की
प्रियंका चोपड़ा के सामने ऑस्कर मंच पर लगा ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा
कृतिका कामरा-गौरव कपूर ने की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया दोस्ती भव्य जयपुर विवाह और तलाक की पूरी कहानी
आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा ” जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में आएगी
द केरल स्टोरी २ के निर्माताओं ने अदालत को फिल्म दिखाने से किया इनकार