हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, 15 घायल; 6 की हालत गंभीर
जिले में रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. आग के करतब के दौरान भड़की लपटें घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी बीच डीजल डालते ही अचानक आग भड़क उठीं और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले स्थिति अनियंत्रित हो गई. इलाके में मची अफरा-तफरी, घायलों को रांची रेफर घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को रांची स्थित रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच के लिए समिति को तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत
SIR 2026: वोटर लिस्ट अपडेट करना हुआ आसान, नाम जुड़वाने और सुधार के लिए कब लगेगा कैंप
रांची में बनेगा झारखंड मेडिकल सिटी
झारखंड परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन का 13वां दिन, छह लोग भूख हड़ताल पर
बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश