झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग बाबा केदारनाथ के किए दर्शन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार सुबह परिवार संग बाबा केदारनाथ का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और बाबा केदार से आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार सुबह झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन का हेलीकॉप्टर सुबह ठीक 08 बजकर 05 मिनट पर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री अपने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने परिवार संग विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की।
केदारनाथ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आस-पास की घाटी में फैले हिमालयी सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरे इस तीर्थस्थल की दिव्यता और भव्यता ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को अभिभूत कर दिया।

सिंहभूम चैम्बर ने एसएसपी को सौंपे कानून-व्यवस्था व यातायात सुधार के सुझाव
जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आयेंगे
युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: नितिन नवीन
भारत ने UN के नए वर्ल्ड मैप का समर्थन किया
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन