एलोन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प सरकार का छोड़ा साथ
ट्रंप प्रशासन से अलग होने का एलान कर दिया है। मस्क अब सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख नहीं होंगे। मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। मस्क ने बताया कि बतौर विशेष सरकारी कर्मचारी उनका समय खत्म हो गया है। खास बात ये है कि मस्क ने अचानक से पद छोड़ने का एलान किया है और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि आज रात से ही मस्क के पद छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक विधेयक वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट लाने की घोषणा की है, जिसके तहत मल्टी-ट्रिलियन डॉलर के टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्च में भारी वृद्धि और आव्रजन नियंत्रण उपाय से जुड़े खर्च को शामिल किया गया था. ये सरकारी खर्च को बढ़ाने वाला बिल है. इस बिल को लेकर एलन मस्क ने कहा था कि यह विधेयक सरकारी घाटे को कम नहीं, बल्कि और बढ़ा देगा. इससे DOGE टीम का काम कमजोर हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग गठित किया, जिसकी जिम्मेदारी मस्क को सौंपी है। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के लिए काम कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ये एक बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर भी हो सकता है, लेकिन दोनों नहीं. हालांकि, इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए ओवल ऑफिस में कहा था कि मैं इसके कुछ हिस्सों से खुश नहीं हूं, लेकिन हम देखेंगे कि आगे क्या होता है.

गयाजी में फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, 9 लोग गिरफ्तार:15 मोबाइल, 22 एटीएम कार्ड, कैश बरामद
ट्रेन में पैदा हुआ बेटा, प्लेटफॉर्म पर बेटी; श्रमजीवी एक्सप्रेस में किन्नरों ने कराया महिला का प्रसव
भागलपुर में देसी कट्टा, कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
जिले में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, कुल 15,11,805 मतदाता शामिल
जेपी गोलंबर पर छात्रों-पुलिस में झड़प, बैरिकेड तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी
सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री से समयबद्ध कार्रवाई की अपील, कहा— हवाई संपर्क से बदलेगी कोल्हान की रफ्तार