मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं दीं
गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेशवासियों और दुनिया भर के ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस दिन को तपस्या, प्रार्थना और बलिदान का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि यह दिन आत्मचिंतन, संयम और त्याग का अवसर है। उन्होंने प्रार्थना की कि सभी ईसाई भाई-बहनों का यह दिन मंगलमय और शांतिपूर्ण हो।
प्रत्येक वर्ष गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं और श्रद्धालु मौन व्रत, उपवास तथा सेवा कार्यों में हिस्सा लेते हैं। इस साल 2025 में यह त्यौहार आज शुक्रवार 18 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

जेडएफ सीवीसीएस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आयेंगे
युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: नितिन नवीन
भारत ने UN के नए वर्ल्ड मैप का समर्थन किया
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन
भारत-चीन सीमा वार्ता का 25वां दौर ,बैठक बीजिंग में होगी