झारखंड में बादल छाए, गर्मी से मिली राहत
निम्न दबाव के कारण बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे रांची में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। यहां का तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री था जो घटकर बुधवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्त्ती, जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग तथा उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोडडा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में हल्की बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अप्रैल को राज्य दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में कही-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है। बुधवार की सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में घने बादल छाये रहे और ठंडी-ठंडी हवा चली। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि बाद में धूप निकली। दिनभर धूप और छांव की स्थिति बनी रही। इससे मौसम सुहावना रहा और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक संकेतकों के आधार वर्ष में संशोधन का किया स्वागत
IMD ने कहा कि छह जिलों में मौसम बहुत ज़्यादा ठंडा रहेगा
कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल और झारखंड में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की
BLO के लिए SIR ट्रेनिंग पूरे बंगाल में शुरू
उत्तर बंगाल आपदा: मृतकों की संख्या 39 पहुंची
झारखंड समाचार: झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती