झारखंड के सभी जिलों में 24 से मौसम होगा साफ बढ़ेगा तापमान
राज्य के सभी जिलों में सोमवार से मौसम साफ होगा। इससे तापमान में फिर से वृद्धि होगी। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से निम्न दबाव के कारण राज्य भर में हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज गति की हवा के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए, जबकि ओलावृष्टि से कई लोगों के एस्बेस्टस के घर टूट गए, रबी फसल और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ।
रविवार को भी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाये रहे और दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकला।
रांची में अधिकतम तापमान 28.1, जमशेदपुर में 27.8, डालटेनगंज में बोकारो में 33.6 तथा चाइबासा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए