झारखंड के 640 हज यात्री कोलकाता से रवाना
पूरे विश्व से लाखों की संख्या में हज यात्री हज यात्रा के लिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। झारखंड के 640 हज यात्रियों का पहला जत्था कोलकाता से रवाना हुआ। हज यात्रा के लिए झारखंड से कोलकाता पहुंचे हज यात्रियों को रवाना करने अल्पसंख्यक विकास मंत्री हाफिजुल हसन, हज कमिटी के चेयरमैन व स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्ला खान ने हज यात्रियों को हज किट प्रदान किए। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने सभी को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अगले वर्ष से झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के हाजियों के लिए रांची से ही फ्लाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार से हमलोगों ने इस बाबत बात कर ली है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल हज कमेटी द्वारा हाजियों के लिए की गई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि हज कमेटी द्वारा हाजियों के लिए बहुत ही बेहतर व्यवस्था की गई है। इस मौके पर हाफिजुल हसन ने कहा कि हाजी अमन चैन की दुआ मांगने और झारखंड की खुशहाली और सलामती की दुआ मांगने जा रहे है। यह बहुत ही पवित्र मौका है। साथ ही उन्होंने हज यात्रियों की संख्या में गिरावट के लिए केंद्र सरकार को दोषी माना।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हाजियों के लिए ए वन सुविधा प्रदान की है। यह देखकर हमें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो भी झारखंड से हज यात्रा करने के लिए लोग पहुंचे उनकी खुशहाली देखकर हम लोग बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रिया अदा करना चाहेंगे कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के बहुत ही बेहतरीन तरीके से हज यात्रियों के सुख सुविधा का ख्याल रखा है। हिदायतुल्ला खान ने कहा कि अगर झारखंड के हज यात्री अगले साल से रांची से रवाना होंगे तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। मालूम हो कि झारखंड के अब तक 640 हज यात्री कोलकाता से रवाना हुए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अलावा हिदायतुल्ला खान ने सभी को रवाना किया।

आरबीआई गवर्नर ने आर्थिक संकेतकों के आधार वर्ष में संशोधन का किया स्वागत
IMD ने कहा कि छह जिलों में मौसम बहुत ज़्यादा ठंडा रहेगा
कोयला तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल और झारखंड में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की
BLO के लिए SIR ट्रेनिंग पूरे बंगाल में शुरू
उत्तर बंगाल आपदा: मृतकों की संख्या 39 पहुंची
झारखंड समाचार: झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती