मुजफ्फरपुर में अगलगी से 6 घर जले:चूल्हे की चिंगारी से फैली आग, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू समान राख
मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड की तेपरी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में देर रात आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दमकल ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग रात में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी से फैली। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
बूटन पासवान, शंकर पासवान, मनोज पासवान और चंद्रदेव पासवान के पक्के और फूस के मकान पूरी तरह जल गए। घरों में रखा सारा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और महिलाओं के सोने-चांदी के गहने भी जलकर खाक हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।
यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ सकती थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी इंसान या मवेशी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगों का नया जाल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर रहे अपराधी
168 करोड़ की लागत से बनने वाले गोबरसही आरओबी का काम रुका, स्टील खत्म होने से लगा ब्रेक
राजधानी और संपूर्ण क्रांति फुल, फिर भी दीवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में अभी आसानी से मिल रही है सीट
भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का भुगतान:छह नामजद पर FIR, हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर;
एमआईटी मुजफ्फरपुर में खराब भोजन पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रशासनिक भवन का घेराव
आरा में CBI के ट्रैप में डाक विभाग का रिश्वतखोरी का खेल, डाक सहायक गिरफ्तार; निरीक्षक फरार