केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देवघर एम्स का किया दौरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और फिर देवघर में एम्स का भी दौरा किया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपी नड्डा के दौरे को लेकर लिखा गया कि स्वास्थ्य मंत्री देवघर में चल रही क्लिनिकल और इंस्टीट्यूशनल एक्टिविटीज का रिव्यू करने के लिए एम्स देवघर का दौरा किया। उन्होंने 20-बेड वाले ऑब्जर्वेशन वार्ड और इमरजेंसी ओटी समेत इमरजेंसी डिपार्टमेंट का निरीक्षण किया और फंक्शनल तैयारियों का आकलन किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा ने ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में मरीजों से बातचीत की ताकि उनके केयर एक्सपीरियंस को समझा जा सके। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉ. नितिन गंगाने ने मंत्री को संस्थान की प्रगति, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों के साथ मुख्य ऑपरेशनल और डेवलपमेंटल प्रायोरिटीज पर चर्चा हुई। वहीं जेपी नड्डा ने बताया कि झारखंड के देवघर स्थित एम्स में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और प्रगति का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए परिसर का दौरा भी किया। यह संस्थान विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को लोगों के और करीब ला रहा है और क्षेत्रीय अंतर को कम कर रहा है। एम्स देवघर भविष्य के चिकित्सा अनुसंधान और प्रशिक्षण को भी आकार दे रहा है। हमारा ध्यान सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर है ताकि क्षेत्र के लोगों को सर्वोत्तम देखभाल प्राप्त हो सके।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश