झारखंड में भाजपा के पक्ष में चल रही प्रचंड आंधी, सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को दिलाएंगे कड़ी सजा : नरेन्द्र माेदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। रोटी-बेटी-माटी की पुकार, अबकी बार-भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि हमने झारखंड बनाया है और हम ही झारखंड को संवारेंगे। झारखंड गठन का विरोध करने वाले राज्य का विकास नहीं करेंगे। वे रविवार को बोकारो के चंदनकियारी में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने कहा कि एक आंकड़ा देता हूं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मैडम सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाया गया था। तब केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80,000 करोड़ रुपये दिए थे। इसके 10 साल बाद दिल्ली में सरकार बदली। आप सबने केंद्र में अपने सेवक मोदी को सेवा करने का अवसर दिया। हमने पिछले 10 साल में 3,00,000 करोड़ रुपये से अधिक झारखंड को दिए। हमारा प्यार चार गुणा ज्यादा है। क्योंकि, झारखंड को हमने बनाया है। हम ही तो संवारेंगे।
मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीबों को पक्का घर मिले। शहरों और गांवों की सड़कें बनें। बिजली और पानी मिले। इलाज, शिक्षा, सिंचाई और दवाई की सुविधा हो लेकिन जेएमएम सरकार में पिछले पांच साल में क्या हुआ? आपकी अपनी ये सुविधाएं कांग्रेस-झामुमो के लोगों ने लूट लिया। इनके नेता बालू तस्करी से करोड़ों कमा रहे हैं और आप मुट्ठी भर बालू के लिए तरस रहे हैं। इनके पास नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। इतने नोट निकल रहे हैं कि गिनते-गिनते मशीनें भी थक जाती हैं। ये नोट कहां से आए। ये पैसे आपके हक का है। ये आपकी जेब से लूटा गया है।
मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने का आपने निर्णय कर ही लिया है। हवा का रुख साफ है। भाजपा और एनडीए की सरकार बन रही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसकी लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा। आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बहुत सारा पैसा ऐसा होता है, जो बिना सरकार की दखल के राज्यों में खर्च नहीं हो सकता। पहले तो उसमें से भी कट मनी चलती थी। लूट-खसोट देखकर मैंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू किया। पीएम किसान सम्मान का पैसा अब सीधे किसानों के खाते में पहुंच जाते हैं। हम जो पैसे दिल्ली से भेजते हैं, वो पूरे के पूरे पैसे किसानों के अकाउंट में जाते हैं।
मोदी ने कहा कि बोकारो से हवाई सेवा जल्द ही शुरू होगी। इसी तरह हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट के जितने काम होते हैं, उस पर केंद्र सरकार खुद पूरे पैसे खर्च करती है। झारखंड में बैठी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। झारखंड में 50 से ज्यााद रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। इनमें सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। बोकारो में एयरपोर्ट भी बन चुका है। मेरा तो सपना है कि जो हवाई चप्पल पहनता है, वो हवाई जहाज में जाए। सिंदरी का खाद कारखाना पहले की सरकारों की वजह से बंद हो गए थे। हमने इसे फिर से शुरू करवाया। इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। साथ ही कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो वह सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरी देगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची दौरे पर, रांची में होगी राजद की हाईलेवल मीटिंग
हिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मंईयां सम्मान योजना का योगदान
वास्तविक विकास के लिए महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी : राष्ट्रपति
झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू
जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के पक्ष में नहीं थे : पीएम मोदी