झारखंड का बढ़ने लगा तापमान, मार्च में ही मई जैसी पड़ेगी गर्मी
राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान में इजाफा होने लगा है। पिछले एक ही दिन में तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गईं। मार्च माह के अंत तक रांची में अधिकतम तापमान के लगभग 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की आशंका है। मार्च में ही मैं जैसी गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
इस सम्बंध में मौसम विभाग ने भी पूर्व में ही अलर्ट किया है।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला 35.7 डिग्री और सबसे कम तापमान खूंटी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.1डिग्री, जमशेदपुर में 34.1, डालटेनगंज में 34.9, बोकारो में 35.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश