तरलोक सिंह चौहान झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि झारखंड समेत देश के कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला किया गया है और उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. जिसपर राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी है. जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान की नियुक्ति की भी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश