माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए 27 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया अब 27 जून से शुरू होगी। इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने गुरुवार को आवश्यक सूचना जारी कर संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आगामी 27 जून से 27 जुलाई की मध्य रात्रि तक जमा होंगे। जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई की मध्य रात्रि निर्धारित की गयी है। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंटआउट लेने के लिए 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दो अगस्त से चार अगस्त की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य के प्लस में 1373 माध्यमिक आचार्यों की नियुक्ति की जायेगी।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश