पहले सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम का पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा
पहले सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। बाबा के मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुल गए। पट खुलते ही हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। पूरा मंदिर परिसर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। केसरिया वस्त्र पहने हजारों कांवड़िए आधी रात से ही बाबा धाम के मुख्य द्वार पर जल चढ़ाने के लिए कतार में लग गए थे। रात से लगी श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ होते हुए करीब 8 किलोमीटर दूर चमरडीह पुल तक पहुंच गई। सभी कांवड़िए कतार में बाबा का नाम लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं।जलार्पण शुरू होते ही पूरा मार्ग शिवभक्तों की गूंज से गूंज रहा है। इस बार देवघर जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिलाधिकारी नमन प्रियश लकड़ा और एसपी समेत अन्य अधिकारी रात भर दोपहिया वाहनों पर सवार होकर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेते रहे। जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर, पेयजल की व्यवस्था, दिशासूचक साइनबोर्ड, सुरक्षा बलों की तैनाती और दंडाधिकारियों की निगरानी ने कांवरियों के लिए व्यवस्था को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया। मंदिर परिसर और प्रमुख चौक-चौराहों पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती की गई है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे विनम्रता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करें, ताकि श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से सुखद अनुभव लेकर विदा हों। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने के लिए किए गए बैरिकेडिंग का भी निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक और उचित निर्देश दिए। संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने बरमसिया से सरकारी भवन होते हुए बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बीएन झा पथ मोड़ शिवगंगा घाट, नेहरू पार्क तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश