20 जून तक झारखंड पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग का अनुमान
झारखंड में 15 जून के बाद गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।राज्य में दक्षिणी-पश्चिम मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व राज्य भर में प्रचंड गर्मी और उमस रहेगा।हालांकि इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में छिटफुट बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग की ओर से बताया गया कि 15 से 18 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14 जून को राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में 18 मिमी रिकॉर्ड की गई।वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 40.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दिन में कभी कभी-कभी बादल छाये रहे।बावजूद इसके गर्मी से कोई राहत नही मिली। रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8, डालटेनगंज में 40.1, बोकारो में 36.5 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश