कंगना रनौत बनेंगी हॉलीवुड की ‘हॉरर क्वीन’, ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ से करेंगी डेब्यू
अभिनेत्री कंगना रनौत के करियर ने नया मोड़ ले लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। कंगना, हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उन्हें हॉलीवुड की हॉरर ड्रामा फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में लीड रोल मिला है। फिल्म की कहानी एक ईसाई कपल की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी संतान पैदा होने से पहले ही मर जाती है। इस दुख से उबरने के लिए वे एक सुनसान और पुराने फार्म हाउस में जाते हैं, जो पहले से ही काली और रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ा हुआ होता है। कपल को धीरे-धीरे बुरी आत्मा और शैतानी ताकत महसूस होने लगती है। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण प्रोडक्शन हाउस लायंस मूवीज के बैनर तले होगा। इसमें कंगना ‘टीन वुल्फ’ स्टार टायलर पोसी और स्कारलेट स्टैलोन के साथ काम करेंगी। फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माताओं ने कहा कि अमेरिका में शूटिंग करने का फैसला इसलिए लिया गया, ताकि वे किसी भी परेशानी या रुकावट से बच सकें, जो हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए इंडस्ट्री टैरिफ्स की वजह से हो सकती है। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) को अमेरिका के बाहर बनाई गई सभी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा था। राष्ट्रपति का कहना है कि अमेरिका में फिल्म उद्योग तेजी से खत्म हो रहा है। इसकी वजह यह है कि दूसरे देश फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। टेलिंग पॉन्ड के निर्देशक अनुराग रुद्र ने फिल्म की कहानी गाथा तिवारी के साथ मिलकर लिखी है। गाथा तिवारी लायंस मूवीज की अध्यक्ष और संस्थापक हैं।

नेटफ्लिक्स पर धुरंधर पाकिस्तान में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है
‘डोंट बी शाय’ में दिखेगा आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज़
रणवीर सिंह पर ‘चावंडी देवी’ का अपमान करने का मामला दर्ज
फिल्म बॉर्डर 2 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाए
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना-स्टारर ‘रानाबाली’ सितंबर में रिलीज होगी
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले सनी देओल ने INS विक्रांत पहुंचे