रांची में बिना परमिशन चल रहे खटालों पर निगम की सख्ती, लगाया जुर्माना
रांची नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों और बिना इजाजत खटाल चलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को हरमू नदी किनारे वार्ड 26 में निगम की टीम ने खटालों की जांच की. जांच के दौरान कई खटाल ऐसे मिले जिनके पास न तो जरूरी कागज थे और न ही गोबर और गंदगी का सही निपटान किया जा रहा था. इस पर निगम ने झारखंड म्युनिसिपल एक्ट 2011 के तहत जुर्माना लगाया. नियम के मुताबिक, बिना परमिशन खटाल चलाने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है और अगर गलती जारी रही तो हर दिन 50 रुपये का और जुर्माना देना पड़ सकता है जांच टीम में अपर प्रशासक, उप प्रशासक, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी शामिल थे. निगम ने साफ कर दिया है कि शहर में बिना अनुमति खटाल चलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
ग्रेटर नोएडा के एक घर से तस्करी कर लाई गई झारखंड की लड़की को छुड़ाया गया
झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ ईडी ने पांचवीं पूरक शिकायत दर्ज की
झारखंड के मुख्यमंत्री ने डेटा-संचालित रणनीतियों का अनावरण किया, आर्थिक बोर्ड और डेटा प्लेटफॉर्म की घोषणा की
झारखंड में अगले 3 दिनों तक होगी भयंकर बारिश