रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान ‘अरनाब’ के असर से रांची में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया है। इन इलाकों में भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें जिला प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश के कारण रांची के निचले इलाकों और सड़कों पर जलजमाव हो सकता है। कच्चे मकानों, झुग्गी-बस्तियों और कमजोर इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। साथ ही, नदियों और बड़े नालों में जलस्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, खेतों में पानी जमा होने से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए, रांची के उपायुक्त ने अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई
झारखंड में डॉक्टरों ने विरोध-प्रदर्शन की घोषणा, दुर्गा पूजा के बाद काम बंद करने की चेतावनी
IIIT रांची में छात्र की मौत का शिक्षा मंत्रालय ने लिया संज्ञान
छठ से पहले रेलवे का तोहफा, आज से चलेगी टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन
रांची आईआईआईटी में छात्र की मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित