रांची में 1.86 लाख पेंशन लाभुकों के खाते में पहुंची सितंबर की राशि
जिला में सर्वजन पेंशन योजना के तहत सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम चरण में जिले के 1 लाख 86 हजार 669 पेंशन लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी गई है. इसके तहत कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर लाभुकों के खातों में पेंशन की राशि हस्तांतरित की गई.
जिला में सितंबर महीने के लिए मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक 1 लाख 85 हजार 894 लाभुकों को पेंशन दी गई है. वहीं, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 318 लाभुकों, मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 454 लाभुकों और मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत तीन ट्रांसजेंडर लाभुकों के खातों में भी पेंशन की राशि भेजी गई है.
प्रशासन के मुताबिक, पेंशन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी गई है. इससे लाभुकों को पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए किसी कार्यालय या अन्य माध्यम पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा. सितंबर महीने की राशि के भुगतान के बाद अब उन लाभुकों पर प्रशासन का फोकस है, जिनके खातों में पेंशन की राशि नहीं पहुंच सकी है.

झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
झारखंडः सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी सहित 4 युवाओं की मौत
झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 युवक डूबे, 4 के शव बरामद