आज भारत में लॉन्च होंगे 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले दो नए फोन, 100W चार्जिंग भी खासियत
Poco आज यानी 4 सितंबर को भारत में अपनी X8 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Poco X8 Power और Poco X8 लॉन्च करने जा रहा है। ये दोनों डिवाइस कंपनी के मौजूदा Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लाइनअप का हिस्सा होंगे। लॉन्च से पहले ही Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने दोनों स्मार्टफोन्स के कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है।
Poco X8 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 सीरीज चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो Power मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जबकि स्टैंडर्ड Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
Poco X8 Power और Poco X8 को आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान दोनों फोन्स की आधिकारिक कीमतों का भी खुलासा करेगी।
Poco X8 Power को ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन में 8GB रैम मिलने की भी पुष्टि की गई है।
Poco X8 Power और Poco X8 दोनों में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED 12-बिट डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी। डिस्प्ले में 68 बिलियन कलर्स, TÜV रीनलैंड आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन और Wet Touch Display 2.0 का सपोर्ट भी मिलेगा।
सिक्योरिटी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों डिवाइस Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएंगे।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Power और Poco X8, Xiaomi के Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलेंगे। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स के लिए 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Poco X8 को ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
Poco X8 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी गई हैं। यानी फोन को अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलेगा।
बैटरी और चार्जिंग Poco X8 सीरीज के दोनों नए स्मार्टफोन्स की बड़ी खासियतों में से एक है। Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी के साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Poco X8 Power में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
दोनों ही स्मार्टफोन्स में 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

Vivo Y600i सीरीज की लॉन्चिंग जल्द! Y600i और Y600i AI ने दी एंट्री की दस्तक
3D कर्व्ड डिस्प्ले और 7.99mm की पतली बॉडी, Vivo T5 5G की लॉन्चिंग जल्द
नथिंग ने पेश किया फोन 4बी सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
भारतीय कॉरपोरेट जगत में डिजिटल क्रांति एआई, क्लाउड और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स से भारत में कंप्लायंस का नया दौर शुरू
शाओमी इंडिया ने लॉन्च किया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी सत्रह टी, लाइका कैमरों और आधुनिक विजन केयर तकनीक से है लैस
2030 तक, भारत में 5G उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब से अधिक हो जाएगी