सावन के बाद भी देवघर में आस्था का सैलाब, भादो मेले में उमड़े हजारों कांवड़िए
बाबाधाम में भादो मेले के पांचवें दिन बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालु कतार में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा को जल अर्पित किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने स्पर्श पूजा का लाभ भी लिया।
बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक हर तरफ भक्ति का माहौल नजर आया। बाबा बैद्यनाथ के जयकारों और ‘बोल बम’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। दूर-दराज से आए कांवड़िए और श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।
भादो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र दर्शनम् की सुविधा भी काफी उपयोगी साबित हो रही है। बड़ी संख्या में भक्त इस सुविधा के जरिए कम समय में मंदिर में प्रवेश कर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण कर रहे हैं। वहीं, इस व्यवस्था से सामान्य कतार पर भीड़ का दबाव कम करने में प्रशासन को मदद मिल रही है।
बुधवार को सामान्य कतार में भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। इसे देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की टीम लगातार व्यवस्था पर नजर रख रही है। कतार को व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मियों को लगातार सक्रिय रखा गया है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीन पुष्कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा, कतार प्रबंधन और सुचारू जलार्पण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार भी सुबह से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के साथ पुरोहितों की टीम श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जलार्पण कराने में सहयोग कर रही है। मंदिर परिसर और आसपास तैनात सुरक्षाकर्मी भी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
भादो मेले के पांचवें दिन देवघर में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक ‘बोल बम’ और ‘बाबा बैद्यनाथ की जय’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा बाबाधाम भक्तिमय नजर आ रहा है।

25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म झारखंड और बिहार के बीच हुआ समझौता
स्वाइन फ्लू की चपेट में झारखंड, 30 दिन में मिले 36 मरीज; बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा
रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MBBS नामांकन को लेकर रिम्स में बढ़ी सीटें, 180 की जगह अब 250 सीटों पर दाखिला
FSL भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और JPSC से जवाब तलब