Vivo Y600i सीरीज की लॉन्चिंग जल्द! Y600i और Y600i AI ने दी एंट्री की दस्तक
वीवो ने इस साल की शुरुआत में चीन में Vivo Y500i को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया था। अब कंपनी इसके अपग्रेडेड मॉडल को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी में है। अपकमिंग Vivo Y600i को Google Play Console पर स्पॉट किया गया है। इसी के साथ Vivo Y600i AI नाम से भी एक मॉडल सामने आया है।Google Play Console की लिस्टिंग में Vivo Y600i और Vivo Y600i AI का मॉडल नंबर V2617A और डिवाइस कोड PD2617 बताया गया है। दोनों डिवाइस के मॉडल नंबर और कोड एक जैसे होने से माना जा रहा है कि इनके डिजाइन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में ज्यादा अंतर नहीं होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।Vivo Y600i AI के नाम से संकेत मिलता है कि इस वेरिएंट में रेगुलर Y600i की तुलना में कुछ अतिरिक्त AI फीचर्स दिए जा सकते हैं। फिलहाल इन AI फीचर्स या दोनों फोन के बीच संभावित अंतर को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo Y600i को कंपनी Y500i के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है। Vivo Y500i को चीन में जनवरी में CNY 1,499 यानी करीब 19,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।Vivo Y500i में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है।कैमरा सेटअप की बात करें तो Y500i में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।फिलहाल Vivo Y600i और Y600i AI की लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। Google Play Console पर लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

3D कर्व्ड डिस्प्ले और 7.99mm की पतली बॉडी, Vivo T5 5G की लॉन्चिंग जल्द
नथिंग ने पेश किया फोन 4बी सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
भारतीय कॉरपोरेट जगत में डिजिटल क्रांति एआई, क्लाउड और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स से भारत में कंप्लायंस का नया दौर शुरू
शाओमी इंडिया ने लॉन्च किया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी सत्रह टी, लाइका कैमरों और आधुनिक विजन केयर तकनीक से है लैस
2030 तक, भारत में 5G उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब से अधिक हो जाएगी
वीवो ने ५जी सेगमेंट में बढ़ाई टक्कर टिकाऊ डिजाइन और लंबी बैटरी पर दिया जोर