जैस्मिन भसीन शादी से जुड़े सवालों पर भड़की , कहा कि लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए
टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने अपनी शादी को लेकर लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर नाराजगी जताई है। लंबे समय से अभिनेता अली गोनी को डेट कर रहीं जैस्मीन ने साफ कहा कि उनकी शादी कब होगी, यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है और इससे किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।
एक इंटरव्यू में जब उनसे अली गोनी के साथ शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, “न आपको कैटरिंग का बिल देना है और न ही शादी की डेकोरेशन का खर्च उठाना है। जब शादी करनी होगी, तब कर लेंगे। लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए।”
जैस्मीन ने कहा कि जब भी उनकी शादी होगी, सभी को अपने आप पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी जिंदगी का फैसला है और इस पर बार-बार सवाल करना उचित नहीं है।
जैस्मीन ने लोगों की उत्सुकता पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उनकी निजी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों लेते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “शायद लोग अपनी शादी से खुश नहीं हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि हम भी शादी करके परेशान हों।”
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ दूसरों को असहज करने के लिए ऐसे सवाल बार-बार पूछते हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसे सवालों पर ज्यादा प्रतिक्रिया न देने का फैसला किया है।
जैस्मीन भसीन जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगी। यह शो 1 अगस्त से प्रसारित होगा। लंबे समय बाद जैस्मीन छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं और उनके प्रशंसक उन्हें एक बार फिर नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
जैस्मीन भसीन और अली गोनी की प्रेम कहानी ‘बिग बॉस 14’ के दौरान शुरू हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों कई म्यूजिक वीडियो और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए हैं।

सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
केबीसी की कुर्सी पर बैठना अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं, सामने आई भावुक वजह
शूटिंग सेट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ से सामने आया पहला लुक
फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर 150 करोड़ रुपये कमाए
साईं बाबा के किरदार में नजर आएंगे संजय मिश्रा
Nora Fatehi पर 3 करोड़ का मानहानि केस, चार्टर्ड फ्लाइट का वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी