झारखंड IMD ने बारिश और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया
झारखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में रविवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में 35.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि एक जून से अब तक कुल 192.7 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
वहीं, अन्य क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से आगामी सप्ताह में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

झारखंड में 4 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड सस्पेंड किए गए
खाली पदों पर हाईकोर्ट सख्त, विश्वविद्यालयों को छह माह में JET परीक्षा कराने का निर्देश
कीनन स्टेडियम में फिर गूंजेगी रणजी की आवाज, झारखंड के मुकाबलों का शेड्यूल आया सामने
एक बड़े फ़र्ज़ीवाड़े का पर्दाफ़ाश झारखंड की वोटर लिस्ट में 3 अफ़ग़ान नागरिक मिले
फर्जी डिक्री दिखाकर आदिवासी जमीन पर नहीं जमा सकते कब्जा, झारखंड हाईकोर्ट का अहम आदेश
घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी नहीं लौटी, देवघर में तीन युवकों पर केस