झारखंड के 16 ज़िलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
झारखंड में अब मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं. आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं. रांची मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं. आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा समेत 16 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन जिलों में बारिश की कम संभावना है.
रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. ऐसे में आज लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड पुलिस के सामने 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण; ₹39 लाख के इनामी 6 नक्सली भी शामिल
कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, हजारीबाग से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
झारखंड SIR में छह लाख से ज़्यादा मृत मतदाता दर्ज
साइबर स्कैम में रांची के तीन लोगों से ₹19 लाख की धोखाधड़ी
झारखंड में IMD ने 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी
जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा में अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति पर विवाद देर से मिले एडमिट कार्ड और दूर दराज परीक्षा केंद्रों पर उठे सवाल