झारखंड में आज मौसम मचाएगा तबाही; ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद भारी रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य में खराब मौसम की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
राजधानी रांची समेत चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आंधी और मेघ गर्जन के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में खड़े रहना खतरनाक हो सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें. किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है.
मौसम का यह मिजाज केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी. हालांकि उस दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जो अपेक्षाकृत कम खतरे का संकेत देता है, लेकिन सतर्कता जरूरी रहेगी.

कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कौन हैं आर्यन केल्विन? झारखंड के धनबाद से निकलकर सोशल मीडिया पर ‘एल्गोरिदम किंग’ बनने वाले अमन पंडित की पूरी कहानी
झारखंड में शिक्षा क्रांति की ओर बड़ा कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हजार बयालीस नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार पर जोर
देवघर जिला प्रशासन की अनोखी पहल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में भीड़भाड़ वाले रास्तों के लिए पहली बार तैनात होंगी ‘टोटो’ एम्बुलेंस
सीबीएसई निविदा विसंगतियों को उजागर करने वाले रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया सरकारी टेंडर ट्रैकिंग पोर्टल ‘सार्थक सिद्धांत डॉट कॉम’
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्ज़ाम अब 26 जुलाई को होगा