एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने देवघर शाखा के शुभारंभ के साथ झारखंड में अपनी पहुंच का विस्तार किया
भारत की अग्रणी प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने झारखंड के देवघर में अपनी नई शाखा के उद्घाटन की घोषणा की। यह रणनीतिक विस्तार देवघर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा ग्राहक सेवा क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। यह कार्यालय कनिष्क पैलेस, 15वीं मंजिल, सर्कुलर रोड, डी.सी. आवास के सामने, देवघर, झारखंड – 814112 में स्थित है। यह नई शाखा कंपनी के उस प्रयास का महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत बीमा सेवाओं को ग्राहकों के और करीब लाया जा रहा है और देशभर में सेवा वितरण को मजबूत किया जा रहा है।
शाखा का उद्घाटन एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नवीन चंद्र झा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें एसबीआई पटना सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुराग जोशी, एसबीआई नेटवर्क झारखंड के महाप्रबंधक श्री विवेक चंद्र जायसवाल, एसबीआई एओ देवघर के उप महाप्रबंधक श्री सत्यनारायण राव सोमायाजुला और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के रीजनल हेड – ईस्ट II श्री अजीत शर्मा शामिल थे। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नवीन चंद्र झा ने कहा, “देवघर शाखा के माध्यम से हमारा उद्देश्य झारखंड के स्थानीय समुदायों के और करीब बीमा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों और व्यवसायों को उनकी जरूरतों के अनुसार सुरक्षा समाधान आसानी से मिल सकें। अपने जमीनी नेटवर्क को मजबूत कर हम बीमा तक पहुंच बेहतर बनाना, लगातार उत्कृष्ट सेवा देना और ग्राहकों के साथ अधिक निकटता से जुड़ना चाहते हैं। यह विस्तार क्षेत्र में विश्वसनीय जोखिम सुरक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक होगा और ग्राहकों के बीच दीर्घकालिक विश्वास को मजबूत करेगा।” नई शाखा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के उस लक्ष्य को मजबूत करती है, जिसके तहत पूर्वी भारत में व्यक्तिगत और व्यावसायिक ग्राहकों की बढ़ती बीमा जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति बनाई जा रही है।

रांची के भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में टोटल आर्टेरियल सीएबीजी सर्जरी से युवा हृदय रोगियों के लिए नई उम्मीद जगी है
“दिल से दिल तक”: भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल्स, रांची ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनाया अनमोल प्रेम का उत्सव
सिगरेट कंपनियों के शेयरों में १२% तक का उछाल, कंपनियों द्वारा भारी कीमतों में वृद्धि के बाद लौटी तेजी
आईआईएफएल फाइनेंस बॉन्ड्स के जरिए दो हजार करोड़ रुपये जुटाएगा
टीवीएस मोटर कंपनी ने रण उत्सव को ‘ग्लोबल फेस्टिवल’ के रूप में किया पेश