झारखंड में ठंडी हवाओं ने कहर बरपाया, ठिठुरन बढ़ी
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 25 नवंबर से राज्य में कनकनी बढ़ेगी जिससे लोगों को हाल बेहाल होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर से तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में कई इलाकों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है। अगले 2-3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इसके बाद 25 नवंबर से तापमान में गिरावट होगी जिससे ठंड बढ़ेगी। तापमान गिरने के साथ ही सनसनाती हवाएं एक बार फिर ठिठुरन बढ़ाएंगी। इस अचानक आने वाले ठंड के अटैक को देखते हुए खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहें। फिलहाल, राज्य में किसी बड़े अलर्ट की आवश्यकता नहीं बताई गई है।

झारखंड के छह ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई
झारखंड राज्यसभा चुनाव दो सीटों के लिए मतदान जारी, क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कड़ा मुकाबला
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
झारखंड राज्यसभा चुनाव सभी 81 विधायकों ने वोट डाले
18-19 जून को रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला झारखंड के एक बिंदु छह तीन करोड़ मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं